Homeउत्तराखंडग्राफ़ेस्ट 2026: ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में डीजे Ravetek और ब्रोकोड...
spot_img

ग्राफ़ेस्ट 2026: ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में डीजे Ravetek और ब्रोकोड का जलवा

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। हल्द्वानी

ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), हल्द्वानी परिसर में ‘ग्राफ़ेस्ट 2026’ के दूसरे दिन संगीत और उत्साह का महासंगम देखने को मिला। आज की शाम पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक बीट्स और हाई-ऑक्टेन एनर्जी के नाम रही, जहाँ प्रसिद्ध डीजे (Ravetek) और ब्रोकोड (Brocode) ने अपनी धुनों पर हज़ारों छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

उत्सव के पहले दिन सेंसेशन जैस्मिन सैंडलस ने अपनी सुरीली और दमदार आवाज़ से छात्रों का दिल जीता था।

Ravetek की बीट्स पर थिरका हल्द्वानी कैंपस
शाम का मुख्य आकर्षण डीजे Ravetek रहे, जिन्होंने मंच संभालते ही पूरे परिसर की ऊर्जा को एक अलग स्तर पर पहुँचा दिया।

Ravetek ने अपने सिग्नेचर म्यूजिक और पावरफुल ड्रॉप्स के साथ ऐसा समां बांधा कि छात्र देर रात तक थिरकते रहे। उनके प्रदर्शन के दौरान विजुअल इफेक्ट्स और लाइटिंग ने प्रोग्राम को और भी भव्य बना दिया।

ब्रोकोड के साथ रात हुई और भी शानदार

Ravetek के साथ-साथ प्रसिद्ध कलाकार ब्रोकोड ने भी ग्राफ़ेस्ट के मंच पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने बॉलीवुड और ईडीएम (EDM) के बेहतरीन फ्यूजन से युवाओं में जबरदस्त जोश भर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments