Homeउत्तराखंडकालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा: युवा ट्रांसपोर्टर पुष्कर सिंह कार्की की दर्दनाक...
spot_img

कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा: युवा ट्रांसपोर्टर पुष्कर सिंह कार्की की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर गौरव गुप्ता ।

लालकुआँ कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में लालकुआँ के बिंदुखत्ता निवासी युवा ट्रांसपोर्टर पुष्कर सिंह कार्की की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता क्षेत्र के खुरियाखत्ता निवासी पुष्कर सिंह कार्की पुत्र दीवान सिंह कार्की पेशे से ट्रांसपोर्टर था। उनके दो वाहन रानीखेत क्षेत्र में डामरीकरण कार्य में लगे हुए थे।

गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहे था। इसी दौरान कालाढूंगी के पास एक अनियंत्रित बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुष्कर सिंह कार्की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है।

पुष्कर सिंह कार्की अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे और पूरे घर की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। वह स्वभाव से बेहद मिलनसार था। बताया जा रहा है कि पुष्कर ने कुछ समय पहले ही अपने पिता की हार्ट सर्जरी करवाई थी और परिवार की हर जरूरत का ध्यान रखता था।

इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया है। पुष्कर अपने पीछे पत्नी ममता, वृद्ध माता-पिता और दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग और रिश्तेदार बड़ी संख्या में हल्द्वानी पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments