Homeउत्तराखंडकालाढुंगी दुग्ध केंद्र में मंत्री खजान दास का आत्मीय स्वागत अभिनन्दन
spot_img

कालाढुंगी दुग्ध केंद्र में मंत्री खजान दास का आत्मीय स्वागत अभिनन्दन

कालाढुंगी दुग्ध केंद्र में मंत्री खजान दास का आत्मीय स्वागत अभिनन्दन

दुग्ध उत्पादकों की उम्मीदों के बीच मंत्री का भव्य अभिनंदन

फूल-मालाओं और नारों से गूंजा कालाढुंगी अवशीतन केंद्र

सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध – खजान दास

उत्साह, विश्वास और आत्मीयता के साथ स्वागत कार्यक्रम

कालाढुंगी दुग्ध केंद्र में मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत, दुग्ध उत्पादकों में दिखा उत्साह

लालकुआं/कालाढुंगी। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अवशीतन दुग्ध केंद्र कालाढुंगी में समाज कल्याण मंत्री खजान दास के आगमन पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने मंत्री का फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

मंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक भी केंद्र पर एकत्रित हुए। इस दौरान पूरे परिसर में जोरदार नारेबाजी और तालियों से भव्य स्वागत किया गया । जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो उठा। उपस्थित दुग्ध उत्पादकों के चेहरे पर खुशी और उम्मीद साफ झलक रही थी।

भव्य स्वागत के दौरान समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व डायरेक्टर शेखर चंद्र जोशी , प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, मीना रौतेला,बलवंत सिंह भगत , हेमंत पाल, विपिन तिवाड़ी , भगवान सिंह कुमटिया समेत दुग्ध उत्पादक , अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments