Homeउत्तराखंडसंभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए नैवेद्य का चयन, क्षेत्र में खुशी...
spot_img

संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए नैवेद्य का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी रोहित मालिक उर्फ रिंकू के पुत्र नैवेद्य ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग द्वारा आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय अंडर 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

नैवेद्य के चयन की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, परिजनों, मित्रों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने नैवेद्य को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उसके इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

बताया जा रहा है कि नैवेद्य लंबे समय से बैडमिंटन के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहा था और अपनी लगन व अनुशासन के बल पर उसने यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता ने अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित किया है।

परिवारजनों ने नैवेद्य की इस उपलब्धि को उसकी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताते हुए सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। वहीं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी नैवेद्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments