35.2 C
Dehradun
Thursday, May 16, 2024
Homeराजनीतिबूथ के कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी...

बूथ के कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी – कटारिया

भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड द्वारा “शक्ति केंद्र सम्मेलन सप्ताह” के निमित आज राजपुर रोड विधानसभा के अम्बेडकर नगर मंडल के वार्ड-21 एम.के.पी के शक्ति केंद्रों पर श्री रविन्द्र कटारिया जी दर्जा राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा कार्यशाला आयोजित कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का कार्य किया ।

मंगलवार को उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रविन्द्र कटारिया ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर बूथ अध्यक्षों को बूथ की महत्वता बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, बूथ के कार्यकर्ताओं की वजह से ही 10 कार्यकर्ताओं से शुरू हुई भाजपा आज 18 करोड़ कार्यकर्ताओ की विशाल पार्टी बनी है।
भाजपा सैद्धान्तिक आधार,सांस्कृतिक विरासत ,राष्ट्रवाद, अन्तोदय के आधार पर चलने वाली पार्टी है, जिसका नारा है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, रविन्द्र कटारिया ने बूथ अध्यक्षों से आवाहन किया कि बूथों में हर साल होने वाले पार्टी के 6 कार्यक्रमों को हर बूथ पर करवाना सुनिश्चित करें, हर बूथ पर मन की बात प्रमुख, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख बनाने पर भी कटारिया ने जोर दिया, बूथ को मजबूत बनाने के लिए हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओ की टोली खड़ी करे, प्रभावी जनों को भाजपा से जोड़ने का काम करे, श्री कटारिया ने जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन व उनके संघर्षों पर भी प्रकाश डाला और बताया कि कैसे उन दोनों महापुरुषों के संघर्षों की बूते ही आज हम यहां तक पहुंचे है, उन्होंने यह कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं जैसे अटल आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाओं को अधिक से अधिक लोगो तक पहुँचाने का कार्य करे, सरकार के द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय जैसे राम मंदिर निर्माण कार्य, समूचे विश्व में पूरे भारत को मिली नई पहचान के बारे में, कश्मीर से धारा 370 व 35 A हटाना, नागरिकता संशोधन अधिनियम लाना, तीन तालक को खतम करना, जैसे विषयों की चर्चा करे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक खजानदास, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, मंडल महामंत्री विपिन खंडूरी, क्षेत्रीय पार्षद रोहित चंदेल, महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष मीना कपूर, महानगर मंत्री सुनील शर्मा, पूनम शर्मा, शक्ति केंद्र के दोनों प्रमुख भाग सिंह नेगी संजय बंसल, नंदी आर्य, कमला रावत, श देवेश्वरी अहूजा, मधु मैठाणी, टंडन , सुनील बिष्ट व अशोक राठौड़ आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments