Homeउत्तराखंडआस्था और स्वाभिमान की यात्रा संपन्न, सोमनाथ से लौटे उत्तराखंड के श्रद्धालु
spot_img

आस्था और स्वाभिमान की यात्रा संपन्न, सोमनाथ से लौटे उत्तराखंड के श्रद्धालु

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा में उत्तराखंड से सोमनाथ गए श्रद्धालुओं का दल आज दिनांक 19 जुलाई 2026 की प्रातः 8:00 बजे हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। उत्तराखंड से सोमनाथ गए ज्यादातर यात्रियों में से कुमाऊँ मंडल, गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जनपदों तथा हरिद्वार जनपद के यात्री हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए निकले। पतंजलि, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज तथा परमार्थ निकेतन के तीर्थ यात्री भी हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ही अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। सभी तीर्थ यात्रियों ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का हिस्सा बनकर असीम तृप्ति और शांति का अनुभव प्राप्त किया। इस प्रकार अटूट आस्था की एक गौरव गाथा का सुखद समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments