Homeउत्तराखंडलालकुआँ नगर पंचायत के वित्तीय कार्यों और टेंडरों की होगी गहन जांच!
spot_img

लालकुआँ नगर पंचायत के वित्तीय कार्यों और टेंडरों की होगी गहन जांच!

लालकुआँ नगर पंचायत के वित्तीय कार्यों और टेंडरों की होगी गहन जांच!

एसडीएम (न्यायिक) ने गठित की तीन सदस्यीय समिति, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ नगर पंचायत लालकुआँ में वर्ष 2025-26 के वित्तीय कार्यों, जारी सरकारी टेंडरों तथा अलाव लकड़ी की गहनता को लेकर अब जांच तेज हो गई है। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) लालकुआँ रेखा कोहली ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

यह कार्रवाई अम्बेडकर नगर, वार्ड संख्या-1 लालकुआँ निवासी मुकेश कुमार द्वारा 11 मार्च 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई है, जिसमें नगर पंचायत के वित्तीय कार्यों और टेंडरों में अनियमितताओं की आशंका जताई गई थी।

इन अधिकारियों को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

गठित समिति में तहसीलदार लालकुआँ को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कोषाधिकारी हल्द्वानी द्वारा नामित सदस्य और वन क्षेत्राधिकारी डौली रेंज को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

नगर पंचायत को दिए गए सख्त निर्देश

उपजिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत लालकुआँ को निर्देशित किया है कि समिति द्वारा मांगे जाने वाले सभी आवश्यक अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराए जाएं और जांच में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

एक सप्ताह में देनी होगी स्पष्ट रिपोर्ट

गठित समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह पूरे प्रकरण की नियमानुसार जांच कर, पुष्ट अभिलेखों सहित अपनी स्पष्ट आख्या एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करे।

इस कार्रवाई से नगर पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments