सीमांत जनपदों के अधिकारियों की उपस्थिति में “वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम” पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
सीमांत क्षेत्रों के विकास और पलायन रोकने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए आज “वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम” पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला में सीमांत जनपदों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
मोदी सरकार द्वारा शुरू किया गया यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सीमावर्ती गांवों से बाहरी पलायन रोकने और शत-प्रतिशत सरकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सीमा से 30 किलोमीटर के दायरे में हो रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। साथ ही, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) और सेना के लिए दैनिक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय स्तर से ही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।



