34.2 C
Dehradun
Tuesday, May 14, 2024
Homeउत्तराखंडविधानसभा चुनाव 2022 भाजपा कोर कमेटी की बैठक जारी

विधानसभा चुनाव 2022 भाजपा कोर कमेटी की बैठक जारी

देहरादून। प्रदेश भाजपा शनिवार को 70 विधानसभा सीटों पर नामों के पैनल तैयार कर देगी। हर सीट पर पार्टी तीन नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। इसके लिए शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। इसके बाद चुनाव समिति की बैठक होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, सभी चुनाव क्षेत्रों से पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट प्राप्त हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में चुनाव क्षेत्रों से लाए गए नामों की पेटी खोली गईं। वरिष्ठ नेताओं के बीच इन नामों पर गहन मंथन हुआ।

 

शनिवार को कोरग्रुप के सामने ये सभी नाम रखे जाएंगे और दावेदारों की जीत की संभावना की मेरिट पर तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। सुबह 11 बजे से कोर ग्रुप की बैठक शुरू होगी और फिर एक बजे से चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के मुताबिक, दोनों बैठकों में नामों का पैनल तैयार करने के बाद इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड तीन नामों के पैनल पर विचार करने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments