16.9 C
Dehradun
Sunday, March 23, 2025
Advertisement
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जनता ने किया आभार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जनता ने किया आभार

प्रताप नगर के ग्राम मुखेम, कुडी व खिट्टा में परिवहन निगम की बसें चलवाने पर क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और विधायक विजय सिंह पंवार का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोग लम्बे समय से इसकी मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने क्षेत्रीय जनता की इस मांग को गम्भीरता से लेते हुए उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारियों को उक्त गांवों के लिये बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिये थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम की तीन बस एक साथ चलने से स्थानीय जनता उत्साहित है और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधायक विजय सिंह पंवार व परिवहन निगम का धन्यवाद किया है। इस संबंध में स्थानीय जनता की ओर से प्रेमदत्त जुयाल ने प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को आभार पत्र प्रेषित किया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments