Homeउत्तराखंड15 अगस्त को दौड़ का आयोजन
spot_img

15 अगस्त को दौड़ का आयोजन

भारत की स्वतंत्रता के 74 वर्ष पूर्ण होने एवं 75वें वर्ष में प्रवेश करने पर देश भर में मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय श्री तेजस्वी सूर्या जी के आवाहन पर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन लटवाल जी के दिशा निर्देशों में होने वाले एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम की योजना रचना के लिए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष श्री अंशुल चावला जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी डॉ नीरज पंत जी के नेतृत्व में आज महानगर कार्यलय पर बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा की आज हमारे लिए बहुत ही गर्व और हर्ष का दिन है कि हम अपने देश की आज़ादी के 75 वे वर्ष में प्रवेश कर रहे है इस 15 अगस्त को हम अमृत महोत्सव के रूप में मनायंगे राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो आवाहन किया गया है कि हर जिले को 75 किलो मीटर की दौड़ लगानी है एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम को हम सभी युवा मिल कर सफल बनाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में बताया कि किस प्रकार से हम एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम को सफल बना सकते है। साथ ही उन्होंने सभी युवाओं से अपील भी करी की इस कार्यक्रम से केवल भाजपा ही नहीं आम युवाओं को भी जोड़ने का प्रयास करे।
साथ ही प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने सभी महानगर पदाधिारियों एवं मंडल पदाधिकारियों को अमृत महोत्सव कार्यक्रम के निमित होने वाली एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम के पूर्व योजना पूर्ण योजना के साथ काम करने के लिए निर्देशित किया।
महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि महानगर युवा मोर्चा का एक एक पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष सभी मंडल पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रम को पूरी निष्ठा और प्रतिब्धता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। अंशुल चावला ने बताया कि महानगर में 15 मंडल है सभी मंडलों में 5 5 किलो मीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों द्वारा अपने अपने मंडलों में रूट तय कर दिए गए।
बैठक में महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा, अर्चित डावार, भावना चौधरी, विमल चौधरी, अंजलि सेमवाल, अंकुश रोथान,शंकर रावत,कुलदीप पंत मनीष रावत, जितेंद्र बिष्ट, शुभम जैन, शुभम रावत, साक्षी शंकर, तरुण जैन, आशीष शर्मा, अक्षत जैन, दीपक रावत, सागर यादव, अंकित जोशी, विवेक डंगवाल, नवीन पोखरियाल,एवं समस्त महानगर पदाधिकारी और सभी मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments