Homeउत्तराखंडमहिला ने प्रधान रमेश जोशी पर लगाया मारपीट, छेड़छाड़, गाड़ी में तोडफोड...
spot_img

महिला ने प्रधान रमेश जोशी पर लगाया मारपीट, छेड़छाड़, गाड़ी में तोडफोड करने का आरोप, घटना का वीडियो वायरल…

महिला ने प्रधान रमेश जोशी पर लगाया मारपीट, छेड़छाड़, गाड़ी में तोडफोड करने का आरोप, घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया प्रधान सहित कई लोगों पर विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज,जांच में जुटी पुलिस।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुद मारपीट करते दिख रहे ग्राम प्रधान के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वहीं ग्राम प्रधान संगठन ने हल्द्वानी में पहुंचकर मारपीट करने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इधर पुलिस ने प्रधान रमेश जोशी सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताते चले कि बुधवार दोपहर को कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मोतीनगर पदमपुर देवलिया निवासी पीड़ित लक्ष्मी मेहता ने लालकुआं पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसका पडोसी प्रधान रमेश जोशी और उनके साथियों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कहा कि 28 अप्रैल को उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। तभी प्रधान अपने साथियों के साथ वह पहुंचे और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार आरोपितों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और महिलाओं के साथ भी धक्का मुक्की की। बीच-बचाव करने पर कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित चले गए। उन्होंने कहा कि घटना में उन्हें चोटें आई हैं जिसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इधर पुलिस ने प्रधान रमेश जोशी सहित अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(1), 191(2), 324(2), 352,76 सहित विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इधर बात करें तो घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधान पक्ष खुद मारपीट करता दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

वही दूसरी ओर प्रधान रमेश जोशी ने ग्राम प्रधान संगठन से जुड़े दर्जनों समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपने एवं अपने परिवार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments