Homeउत्तराखंडबरेली दरजी चौक में बिजली पोल के बॉक्स में लगी आग, बड़ा...
spot_img

बरेली दरजी चौक में बिजली पोल के बॉक्स में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह

बरेली दरजी चौक इलाके में बिजली के पोल पर लगे बॉक्स में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। आसपास के लोग डर के मारे घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से भड़क रही थी और हालात गंभीर होते जा रहे थे। हालांकि, सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिल रही है कि समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

"आग बहुत तेज थी, हम लोगों ने कई बार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। हम खुद ही हालात संभालने में लगे रहे
सूत्रों के हवाले से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments