Homeउत्तराखंडसूचना पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उपखनिज...
spot_img

सूचना पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उपखनिज लेने गया वाहन कब्जे में

रिपोर्ट गौरव गुप्ता।

हल्द्वानी/लालकुआँ- वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ऐसे वाहन को अपनी अभिरक्षा में लिया है, जो बिना पंजीकरण के होने के बावजूद किसी अन्य पंजीकृत वाहन की नंबर प्लेट और चिप लगाकर नदी क्षेत्र में उपखनिज लेने पहुंचा था। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग के उपनिरीक्षक संदीप सूंठा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक वाहन, जो बिना पंजीकरण का है, किसी अन्य पंजीकृत वाहन की नंबर प्लेट और चिप का उपयोग कर नदी क्षेत्र में उपखनिज लेने गया है। सूचना पर विश्वास करते हुए वन विभाग की टीम ने तत्काल वाहन की जांच की।

जांच के दौरान पाया गया कि एक बिना पंजीकृत वाहन ने पंजीकृत वाहन संख्या UK06 0810 की नंबर प्लेट लगाई हुई थी तथा उसी वाहन की चिप का उपयोग कर नदी क्षेत्र में प्रवेश किया गया था।

प्रथम दृष्टया मामला नियमों के उल्लंघन एवं धोखाधड़ी से जुड़ा प्रतीत हुआ, जिसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

उपनिरीक्षक संदीप सूंठा के अनुसार, विभागीय संसाधनों की सहायता से उक्त वाहन को डोली रेंज परिसर में खड़ा करा दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई गतिमान है तथा यह जांच की जा रही है कि बिना पंजीकरण वाहन किसके स्वामित्व में है और पंजीकृत वाहन की नंबर प्लेट एवं चिप का उपयोग किस प्रकार किया गया।

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी गोला चन्दन सिंह अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी तथा प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी हिमांशु बागड़ी के निर्देशन में कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नदी क्षेत्रों में अवैध उपखनिज निकासी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

वन विभाग का कहना है कि अवैध खनन और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहन जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments