Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 42 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता
spot_img

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 42 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 42 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता

रिपोर्ट गौरव गुप्ता। लालकुआं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से मंगलवार को लालकुआं तहसील में आर्थिक सहायता के 42 चेक प्राप्त हुए। इनमें से 22 पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्र व्यक्तियों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्राप्त 42 चेकों में से 22 लाभार्थियों को चेक वितरित कर दिए गए हैं, जबकि शेष पात्र व्यक्तियों को उनकी आर्थिक सहायता राशि के चेक शीघ्र ही तहसील कार्यालय से प्राप्त करने की सूचना दे दी गई है।

लाभार्थियों ने आर्थिक सहायता मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त किया। इस दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल कुआं अरुण जोशी, महामंत्री राजकुमार सेतिया,महामंत्री बॉबी संभल ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद श्रीवास्तव,हरीश नैनवाल, धन सिंह बिष्ट, ओमपाल कश्यप तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments