Homeउत्तराखंडकायस्थ महासभा ने कलम दवात हटाने का किया विरोध, नगर आयुक्त को...
spot_img

कायस्थ महासभा ने कलम दवात हटाने का किया विरोध, नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

सतेन्द्र प्रताप सिंह

बरेली। कोहाड़ापीर तिराहे पर स्थित कलम दवात प्रतिमा को नगर निगम द्वारा हटाए जाने की आशंका को देखते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली ने आज नगर निगम आयुक्त संजीव मौर्य जी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उनको एक ज्ञापन सौंपा ।

इस पर नगर आयुक्त ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि कलम दवात को अगर हटाना भी पड़ेगा तो कायस्थ समाज के लोगों के साथ बैठकर सभी की राय से उसको सम्मान सहित पास में ही किसी स्थान पर स्थापित किया जाएगा उनके इस आश्वासन पर शिष्टमंडल ने हर्ष व्यक्त किया।

आज शिष्टमंडल में वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, अश्विनी कमठान, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, ईशान सक्सेना इशू, रवि सक्सेना, सुनील सक्सेना मिलन, सुंदरम सक्सेना गोलू, आकाश सक्सेना, आशीष सक्सेना, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, गौरव सक्सेना ,आकाश सक्सेना आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments