Homeउत्तराखंडऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: लालकुआँ पुलिस ने फरार वारंटी को...
spot_img

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: लालकुआँ पुलिस ने फरार वारंटी को दबोचा

लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए की गई। आरोपी को मोटाहल्दू क्षेत्र से पकड़ा गया।

बताते चले कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत, लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट की तामील सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ ने विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था।

इधर पुलिस टीम ने मोटाहल्दू ग्राम पाडलीपुर निवासी आरोपी उमेश चन्द्र चन्दोला पुत्र जगन्नाथ चंन्दोला के निवास पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी उमेश चन्द्र चन्दोला के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

इधर गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से कोतवाल ब्रजमोहन राणा, हल्दूचौड चौकी इंचार्ज शंकर नयाल,कास्बेटल कुबेर राणा सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments