Homeउत्तराखंडशुभ इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस, बच्चों ने...
spot_img

शुभ इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस, बच्चों ने कविताओं और नृत्य से जीता दिल

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह 

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत नें बदायूं रोड स्थित शुभ इंटरनेशनल स्कूल बरेली में बच्चों और उनकी माताओ के साथ मातृ दिवस मनाया इस मातृ दिवस कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी माता के प्रति सुंदर-सुंदर कविताएं लिखी और सुनाइए मां तू कितनी भोली है गीतों से अपनी माताओ को प्रसन्न किया उनकी माताओ ने भी अपने बच्चों के लिए हुई शाम मुझे तेरी फिक्र के गीतों पर नृत्य करके उनके प्रति प्रेम और ममता प्रकट की इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों और उनकी माताओ और शिक्षकाओ को मातृ दिवस पर हर्षातें हुए मां की ममता का महत्व बताया।

 

मां बच्चों की प्रथम शिक्षिता होती है और बच्चे के जन्म से लेकर अपने जीवन काल तक अपने बच्चों को जिम्मेदारी के साथ ममता लुटाती रहती है मां की ममता का एहसास बच्चों को जब होता है जब उसकी मां नहीं होती जैसे शब्दों से ममता के प्रति जागरूक किया राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल नें भी मातृ दिवस पर मां की ममता को याद किया और कहा वह भाग्यशाली हैं जिनको मां की ममता का आंचल प्राप्त है और जिसकी मन नहीं है उसे भी निराश नहीं होना चाहिए जन्म जनानी के साथ-साथ धरती माता, माता अन्नपूर्णा, गंगा माता, गौ माता, जो कि हमारे लिए जीवनदायनी है उसकी ममता ही उनके लिए श्रयदायनी है और हम जिनके लिए जीते और मरते हैं उस भारत माता की ममता में तिरंगा ही हमारी शान है मातृ दिवस पर बच्चों ने अपनी अपनी मां पर कविताएं सुनाई नृत्य किया, खुशी का माहौल बच्चों और उनकी मांओ में रहा रहा और राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की ओर से नन्हे मुन्ने सभी बच्चों को कुरकुरे आदि उपहार वितरण किए गए उनको पाकर बच्चे बड़े खुश हुए मातृ दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल और शुभ इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य प्रियंका चंचल, दीपमाला, नेहा सक्सेना, चंपा देवी, लीलावती, जया सक्सेना, पूनम, कविता शर्मा, संगम राजपूत आदि नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments