19.2 C
Dehradun
Monday, March 10, 2025
Advertisement
Homeउत्तराखंडकार्यकारिणी सदस्यों को सम्मानित किया गया

कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मानित किया गया

देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित सालावाला में एक सम्मान समारोह एवं धन्यवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा शहीद दुर्गामल्ल मण्डल द्वारा महिलाओं को पति की सम्पत्ति में बराबरी का हक देने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का धन्यवाद किया किया। वही, अतिथियों ने मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन्हें शुभकामनाऐं दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यमकेश्वर विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूरी ने कहा कि 2017 के चुनावों में भाजपा की सोच को अब उड़ान मिली है। उन्होंने कहा कि शौचालय बनाने, उज्जवला योजना के तहत गैस देने, सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन देने, जनधन योजना में बैंक खाता खोलने जैसे कार्य केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए दिये गये हैं। उन्होनें महिलाओं को मजबूत करने के प्रदेश सरकार के निर्णय की सराहना भी मोर्चा अध्यक्ष ने की।
विधायक जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को बराबरी का हक देकर उनका सम्मान और अधिक बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कई बार सम्पत्ति के कारण महिलाओं का जीवन दुखदायी हो जाता था किन्तु भाजपा सरकार ने इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया और महिलाओ को अधिकार दिया। जोशी ने मण्डल की नवनियुक्त टीम को बधाई दी और आगामी चुनावों के लिए जुटने का आहवान किया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट, मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महामंत्री संध्या क्षेत्री, नन्दनी शर्मा, कंचन ठाकुर, वंदना बिष्ट, संध्या थापा, बबीता सहौत्रा, राजेन्द्र कौर सौंधी सहित मोर्चा कार्यकारिणी उपस्थित रही।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments